Sachkaaina

Home / बीजेपी / सुशासन का संकल्प: बालोद में उमड़ी भीड़, पार्षद दीपक लोढा ने शिविर में कराया समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निराकरण।

सुशासन का संकल्प: बालोद में उमड़ी भीड़, पार्षद दीपक लोढा ने शिविर में कराया समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निराकरण।

बालोद, 12 मई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ के तहत आज वार्ड क्रमांक 10 के सरदार पटेल मैदान में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय पार्षद वार्ड क्रमांक 10 दीपक लोढा ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया।

वार्ड स्तर पर समाधान की पहल;

नगर पालिका और जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विष्णुदेव साय सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। सुबह से ही सरदार पटेल मैदान में लगे इस शिविर में नागरिकों की भारी भीड़ देखी गई।

 

पार्षदों ने संभाली कमान;

क्षेत्रीय पार्षद दीपक लोढा ने शिविर में मौजूद रहकर न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि मौके पर उपस्थित अधिकारियों को लंबित कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

दस्तावेजों का सत्यापन, शिकायतों का निपटारा;

पार्षदों दीपक ने वृद्धजनों और महिलाओं के पेंशन व राशन कार्ड संबंधी दस्तावेजों का मौके पर ही सत्यापन कराया। नाली, सफाई और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग से काउंटर लगवाए गए, जहां पार्षद ने सीधे नागरिकों की बात सुनी।

इन योजनाओं पर रहा मुख्य जोर;

शिविर में विशेष रूप से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरवाए गए। पीएम आवास योजना के किस्तों और नए आवेदनों की स्थिति स्पष्ट की गई।

जनता की प्रतिक्रिया;

शिविर में आए एक नागरिक कमलेश ने बताया, पहले छोटे से काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन पार्षद की मौजूदगी में आज शिविर में ही मेरा काम आसानी से हो गया।

पार्षद का बयान;

पार्षद दीपक लोढा ने बताया कि, हमारा लक्ष्य है कि शहर के अंतिम व्यक्ति तक विष्णुदेव साय सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। सुशासन तिहार के माध्यम से हम जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!