Skip to main content

Sachkaaina

Home / युवा मोर्चा / बाइकर रिद्धि ठक्कर को भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि, कहा—बस्तर को नई पहचान देने का उनका प्रयास सदैव याद रहेगा

बाइकर रिद्धि ठक्कर को भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि, कहा—बस्तर को नई पहचान देने का उनका प्रयास सदैव याद रहेगा

बालोद। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की यात्रा पर निकली युवा बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर के सड़क हादसे में असामयिक निधन पर भाजयुमो बालोद मंडल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। रिद्धि ठक्कर की बस्तर यात्रा के दौरान हुए हादसे में उनके निधन की खबर से बाइकिंग एवं पर्यटन जगत में शोक की लहर है।

 भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि रिद्धि ठक्कर केवल एक बाइक राइडर नहीं थीं, बल्कि अपने साहस, जुनून और यात्रा के माध्यम से देश के युवाओं को प्रेरित करने वाली युवा थीं। बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन स्थलों को करीब से देखने तथा उन्हें देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का उनका उत्साह सराहनीय था। उनकी यात्रा ने बस्तर को नई दृष्टि और नई पहचान देने के प्रयास में योगदान दिया।

पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि रिद्धि का बस्तर को देखने और समझने का उत्साह इस बात का संदेश देता है कि छत्तीसगढ़ का बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और पर्यटन की दृष्टि से देश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। उनके असामयिक निधन से परिवार, मित्रों और बाइकिंग समुदाय के साथ-साथ उन सभी लोगों को गहरा आघात पहुंचा है, जो उनके सफर से प्रेरित हुए।

जिला भाजयुमो महामंत्री हिमांशु साहू भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि रिद्धि ठक्कर की बस्तर यात्रा और उनके साहसिक प्रयासों को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा मे जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लनिया जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन मोनू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ मोना टुवाणी प्रतिभा यादव डॉ बीरेंद्र साहू टिकेंद्र यादव चित्रसेन साहू संतोष गंगबेर.अरुण साहू, कमल बजाज, विराट राजपूत,आशुतोष कौशिक, लोकेश देवांगन,अमित बिसाई,पुष्कर देशमुख , समकित साँखला, पवन यादव,अर्पित दुबे, हर्षित यादव, चित्रांश देशमुख, योगेश ठाकुर,उजांशु देशमुख, लक्की साहू, नमन साहू, सुभान कुरैशी, यश राजपूत, तेशांत देशमुख, जीत यदु, और बड़ी संख्या में भाजयुमो बालोद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!