Sachkaaina

Home / हादसा / बालोद में दर्दनाक हादसा : टेंट निकालने के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आया संचालक, इलाज के दौरान मौत

बालोद में दर्दनाक हादसा : टेंट निकालने के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आया संचालक, इलाज के दौरान मौत

संपादक– प्रवीण सारडा 

बालोद।

बालोद जिले के गुरूर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां टेंट हाउस का काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से संचालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि खोमेद्र कुमार सर्वा टेंट हाउस का संचालक था। जो अपने टेंट के समान को किसी के घर आयोजन में लगाया था। आयोजन समापन के बाद वह खुद टेंट को निकालने का काम कर रहा था। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटना के बाद आनन फानन में धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान ख़ोमेंद्र ने दम तोड़ दिया। इधर गुरूर पुलिस धमतरी से मर्ग डायरी आने का इंतजार कर रही है। जैसे ही मर्ग डायरी गुरूर पुलिस के पास पहुंचेगी उस आधार पर पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!