संपादक– प्रवीण सारडा
बालोद।
जंगली जानवरों के रिहायशी इलाके में आमद की खबर इन दिनों आम हो गई है। कभी तेंदुआ तो कभी भालू, अक्सर रहवासी इलाके में नजर आता है।
जिले में एक बार फिर कुछ इसी तरह भालू दल्लीराजहरा के रिहायशी इलाके में नजर आया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना रात के वक्त की बताई जा रही है। कब राजहरा में मौजूद सप्तगिरि पार्क के आसपास लोग विचरण करने पहुंचे थे। जहां उनकी नजर स्थानों भालू पर पड़ी। जिसे देख लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में भालू की तस्वीर कैद की।
बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरह भालू राजहरा के रहवासी इलाके में नजर आया था। हालांकि बीते रात देखे गए भालू की पुष्टि अभी वन विभाग ने नहीं की है। लेकिन लगातार जंगली जानवरों के रिहायशी इलाके में जाना वन विभाग के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
देखें वीडियो
https://www.facebook.com/share/v/1RYMshPsWF/
यह भी पढ़ें













