बालोद।
बालोद जिले के दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में एफआईआर वापस लेने को लेकर चाकूबाजी के मामले में एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है।
गुरुवार के लगभग 3 बजे वार्ड क्रमांक 24 दल्लीराजहरा निवासी चुम्मन ठाकुर अपने दोस्तों के साथ बीएसपी 2 नम्बर स्कूल के ग्राउण्ड में बैठा हुआ था। उसी समय राजहरा निवासी सुमित नायक, यशवंत और एक नाबालिग तीनो एक साथ स्कूटी मे आये और सुमित नायक ने चुम्मन को थाना राजहरा में उनके खिलाफ किए एफआईआर वापस लेने को लेकर बहस और विवाद करने लगे। जिस पर चुम्मन ने एफआईआर वापस लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद नाराज़ होकर सुमित नायक, यशवंत और नाबालिग तीनो चुम्मन ठाकुर को अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए सुमित अपने पास रखे चाकू से जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। जिससे चुम्मन वहां से हट गया इस दौरान चुम्मन के दोस्त नारायण नेताम और अंकित यादव बीच बचाव करने लगे तो सुमित नायक ने नारायण नेताम के पीठ और पेट और अंकित यादव के दाहिने हाथ एवं दाहिने पैर के घुटने के पास चाकू से प्राण घातक हमला कर दिया।
हमले में नारायण नेताम व अंकित यादव को गंभीर चोंट आई। जिसके बाद प्रार्थी चुम्मन ठाकुर की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में धारा 296,351(3),109(1),3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डा चित्रा वर्मा के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए राजहरा पुलिस द्वारा आरोपी सुमित सिंह नायक और यशवंत विभार के अलावा एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया।













