Sachkaaina

Home / हादसा / NH-930 पर ‘यमराज’ का डेरा: न रेलिंग, न लाइट; अंधेरे में मौत का इंतजार करता टर्निंग पॉइंट!

NH-930 पर ‘यमराज’ का डेरा: न रेलिंग, न लाइट; अंधेरे में मौत का इंतजार करता टर्निंग पॉइंट!

जनहित के सजग प्रहरी उमेश कुमार सेन की हुंकार

“क्या प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहा है?”

बालोद।

राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर बालोद–दल्ली राजहरा मार्ग में वार्ड क्रमांक 15 स्थित संस्कारशाला स्कूल के पास खरखरा नहर के किनारे बना *1.आमपारा 2.सिंचाई कालोनी 3.कुदुरूपरा जाने वाला चारों टर्निंग मोड़* इन दिनों खतरे का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। हैरानी की बात यह है कि सड़क निर्माण कार्य महीनों पहले पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक यहां न सुरक्षा रेलिंग लगाई गई, न चेतावनी संकेत, और न ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था।

 रात में बन जाता है “ब्लाइंड स्पॉट”

जैसे ही अंधेरा होता है, पूरा क्षेत्र घुप्प अंधेरे में डूब जाता है।

न हाई मास्क लाइट, न स्ट्रीट लाइट — वाहन चालकों को मोड़ और नहर का अंदाजा तक नहीं लगता।

ऐसे में यह स्थान कभी भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता है।

 पैदल चलना भी बना जानलेवा

आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह रास्ता दैनिक खतरे का मार्ग बन चुका है।

न फुटपाथ

न सुरक्षा घेरा

न कोई चेतावनी

बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना जान जोखिम में डालकर यहां से गुजरने को मजबूर हैं।

 जरा सी चूक सीधे नहर में गिरने जैसी घातक दुर्घटना में बदल सकती है।

 PWD vs WRD — जिम्मेदारी का खेल, जनता परेशान

नहर जल संसाधन विभाग के अधीन, सड़क PWD ने बनाई —

 लेकिन दोनों विभागों के बीच तालमेल के अभाव ने जनता को खतरे में डाल दिया है।

नहर में मलबा भरा हुआ है, दीवारें कमजोर हो रही हैं

हल्की बारिश या भारी वाहन = बड़ा हादसा तय!

 अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल

हर दिन इसी मार्ग से गुजरने वाले जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इस खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं।

 क्या किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा प्रशासन?

 कानून भी मानता है इसे अपराध

IPC धारा 336 व 337 के अनुसार ऐसी लापरवाही दंडनीय अपराध है।

राष्ट्रीय राजमार्ग मानकों में भी ऐसे स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग अनिवार्य है।

उमेश कुमार सेन की सीधी चेतावनी

“यह लापरवाही नहीं, सीधे-सीधे जनता की जान से खिलवाड़ है।

रात का अंधेरा, बिना रेलिंग का मोड़ और नहर यह मौत को न्योता देने जैसा है।

 प्रशासन तुरंत रेलिंग, लाइट और मरम्मत कार्य शुरू करे, वरना बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा।”

 जनता की मांग — अभी नहीं तो कभी नहीं!

टर्निंग मोड़ पर तत्काल रेलिंग/बैरिकेड

हाई मास्क लाइट व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

नहर की सफाई व मजबूतीकरण

जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

 बालोद पूछ रहा है क्या एक बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा प्रशासन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!