संपादक – प्रवीण सारडा
कांकेर।
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक नए-नए मामले धर्मांतरण को लेकर उग्र रूप देता जा रहा है। एक बार फिर कांकेर जिले में धर्मांतरण पर बड़ा बवाल देखने को मिला। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
दरअसल घटना आमाबेड़ा थाना इलाके के बड़े तेवड़ा गांव की है। जहां धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफनाने को लेकर ग्रामीणों से विवाद हो गया। देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने दो चर्च को आज के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा यहीं पर नहीं था ना बल्कि उन्होंने गांव के सरपंच के घर जाकर तोड़फोड़ भी की।
सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच रजमल सलाम का परिवार भी धर्मांतरण कर चुका है और उनके ही पिता की मृत्यु के बाद ये पूरा विवाद उपजा। ग्रामीण लगातार शव को निकालने को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने लाश को कब्र से बाहर निकाला था। लेकिन हालत सामान्य होते नहीं दिखे तो बड़ी संख्या में बल बुलाना पड़ा। ग्रामीण यहीं पर नहीं माने और हजारों की संख्या में आमाबेडा पहुंचकर प्रदर्शन किया। फिलहाल हालत पर काबू करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई जिसमें पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।













