
बालोद, 18 फरवरी 2026
जिले में ई आफिस के समुचित क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार आज जिले के अधिकारी कर्मचारियों को ई आफिस क्रियान्वयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों ने उपस्थित होकर ई आॅफिस के क्रियान्वयन के संबंध में बारीकियों की जानकारी ली। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर मधु हर्ष, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, राज्य के एनआईसी टीम के मास्टर टेªनर्स प्रोजेक्टर इंजीनियर मुस्कान जादवानी और प्रोजेक्ट लीडर पूजा सेनपाल, डीआईओ श्री डी एल भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
प्रशिक्षण में ई आफिस के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें जिले में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति एवं जवाबदेही लाने के उद्वेश्य से आज ई आफिस प्रणाली, ई एचआरएमएस एवं स्पैरो से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही ई आफिस के अंतर्गत डिस्पैच, पत्राचार, नोटशीट, डिजीटल हस्ताक्षर एवं फाइल ट्रैकिंग सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ई एचआरएमएस प्रणाली के अंतर्गत सेवा पुस्तिका, अवकाश, पदस्थापना इत्यादि के आॅनलाईन प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यशाला में स्पैरो पोर्टल के द्वारा अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन की प्रविष्टि एवं मूल्यांकन प्रक्रिया, अचल संपत्ति विवरण प्रस्तुत करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया, इससे प्रक्रिया अधिक गतिशील एवं पेपरलेस हो सकेगा। प्रशिक्षण में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया तथा कार्यालयीन प्रक्रिया को डिजीटल, पारदर्शी, त्वरित एवं पेपरमुक्त करने का संकल्प लिया गया।
Related Posts
February 18, 2026
February 17, 2026
February 15, 2026