
बालोद अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद से अनिल सोनी को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। अनिल सोनी लगातार 15 सालों से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। खास तौर पर चुनावी वर्ष के दौरान चाहे विधानसभा हो या फिर नगरीय निकाय या पंचायत चुनाव। हर एक चुनाव में अपनी महत्पूर्ण भागीदारी पार्टी के प्रति अनिल सोनी रखते हैं। यही वजह है कि आज अनिल सोनी को ब्लाॅक सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं जिला कांग्रेस भवन बालोद में विधायक संगीता सिन्हा ने अनिल सोनी को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंचल साहू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अनिल सोनी ने नई जिम्मेदारी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहूल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जून खड़गे, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधों का आभार जताया। इस दौरान नवनियुक्त ब्लाॅक सचिव अनील सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार के विकास को खोखले दावों को और कांग्रेस शासनकाल के दौरान आम जनमानस के लिए किये गई विकास कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य वह करेंगे।
Related Posts
October 13, 2026
October 2, 2026
September 25, 2026