Skip to main content

Sachkaaina

Home / युवा मोर्चा / कान्हा की भक्ति में रंगेगा बालोद, दही हांडी उत्सव की तैयारियां तेज 6 सितंबर को सरदार पटेल मैदान में होगा भव्य आयोजन दही हांडी प्रतियोगिता के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम युवाओं से लेकर शहरवासियों तक, हर किसी में दिखेगा कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह

कान्हा की भक्ति में रंगेगा बालोद, दही हांडी उत्सव की तैयारियां तेज 6 सितंबर को सरदार पटेल मैदान में होगा भव्य आयोजन दही हांडी प्रतियोगिता के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम युवाओं से लेकर शहरवासियों तक, हर किसी में दिखेगा कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह

बालोद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालोद में इस वर्ष भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कृष्ण जन्मोत्सव समिति, जिला बालोद के तत्वावधान में एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बालोद के आयोजकत्व में यह कार्यक्रम 6 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे से सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में आयोजित होगा।

आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उत्सव में दही हांडी प्रतियोगिता के साथ ढोल-धमाल, DJ तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार दही हांडी उत्सव का उद्देश्य युवाओं में उत्साह और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना है।

कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद बालोद से भी आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह किया गया है। इसमें कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, कचरा संग्रहण के लिए डस्टबिन की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा कार्यक्रम समाप्ति के बाद स्थल की सफाई जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

कृष्ण जन्मोत्सव समिति एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहरवासियों से दही हांडी उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!