रायपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे ‘गाँव चलो-बस्ती चलो’ अभियान ने प्रदेश भर में जोर पकड़ लिया है। इस अभियान के तहत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर तक के कार्यकर्ता गाँव-गाँव और बस्तियों तक पहुँचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।
7 से 12 अप्रैल तक चलेगा महा-अभियान
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के साथ शुरू हुए इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य चरण 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक निर्धारित है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी 50 चयनित गाँवों में सघन जनसंपर्क कर रहे हैं।
दिग्गजों की सक्रिय भागीदारी
श्री जैन ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप सहित प्रदेश के सभी सांसद और विधायक सक्रिय रूप से इस अभियान का हिस्सा बने हैं।
-
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: स्वयं गाँवों में जाकर जनता से संवाद करेंगे और सरकार की नीतियों को साझा कर करेंगे।
-
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: अपने विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों में पहुँचकर लाभार्थियों से सीधा संवाद कर रहे हैं।
-
मंत्री केदार कश्यप: नारायणपुर जिले में अभियान के तहत गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं


सेवा और सम्मान की परंपरा
भजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री जैन ने कहा कि गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि लोगों से सीधे बातचीत करेंगे, उनकी समस्याएँ सुनेंगे और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाएंगे। इस अभियान से न केवल जनता से जुड़ाव मजबूत होगा, बल्कि संगठन को भी जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी। इस अभियान से भारतीय जनता पार्टी एवं सरकार से लोगों का भरोसा और मजबूत हो रहा है।
इस दौरान कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनका सम्मान भी कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सघन संपर्क अभियान आगामी समय में भाजपा के लिए ‘ग्राउंड कनेक्ट’ को और भी अधिक प्रभावी बनाएगा।













