
पुत्तरगोंदी कला में आयोजित भव्य कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके आगमन पर ग्रामवासियों एवं आयोजकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में नम्रता सिंह जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन देने की। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जो न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं बल्कि टीम भावना, अनुशासन, साहस और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन गांवों में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं। खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता भी मजबूत होती है। नम्रता सिंह जी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विकास एवं युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुलकित खंडेलवाल, सरपंच परमेश्वर कोमरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, खेल प्रेमी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नम्रता सिंह जी ने आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाला रहा, बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ। 🏆💪
Related Posts
July 14, 2026
July 11, 2026
July 7, 2026