Home / राज्य / जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जन-जन तक पहुँचा रहीं सरकार की योजनाएं, मोहला मंडल के एकटकन्हार एवं मरकाटोला धो में सघन जनसंपर्क अभियान आयोजित
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गांव चलो, बस्ती चलो सघन जनसंपर्क अभियान के तहत मोहला मंडल के ग्राम एकटकन्हार एवं मरकाटोला धो में व्यापक जनसंपर्क एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने दोनों गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान नम्रता सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, राशन वितरण योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। नम्रता सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के भाव से कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह भी देखने को मिला, जहां कई युवाओं ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला महामंत्री नरसिंग भंडारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, नल-जल योजना एवं खाद्यान्न वितरण जैसी योजनाएं आम जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद वंचित न रह जाए।
कार्यक्रम में मोहला मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मोहला मंडल महामंत्री सदानंद तारम एवं मनोज नेताम सहित बूथ अध्यक्ष, समस्त बूथ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
यह सघन जनसंपर्क अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।