
बालोद, 07 अप्रैल 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के कृषि केन्द्रों में भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग के उप संचालक श्री आशीष चन्द्राकर ने बताया कि जिले के उर्वरक विक्रय केन्द्रो में 16 मार्च से 29 मार्च 2026 तक उर्वरकों का गत वर्ष की तुलना में उर्वरक यूरिया का अधिक उठाव होने पर उर्वरकों के अतिरिक्त उठाव के संबंध उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। भौतिक सत्यापन के दौरान सार्वा सेवा कृषि केन्द्र बेलौदी, गांधी हार्डवेयर एवं कृषि केन्द्र गुण्डरदेही, राठी रासायनिक खाद भण्डार अरमरीकला एवं गांधी कृषि केन्द्र अरमरीकला में उर्वरक यूरिया के भण्डारण एवं वितरण में अनियमितता पाया गया। संबंधितों को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए उर्वरक स्टाक को जप्ती, सुपुर्दगी एवं कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में उर्वरक यूरिया का उठाव करने वाले कृषकों शत् प्रतिशत सत्यापन होने तक यह कार्य जारी रहेगा। जिले के उर्वरक विक्रय केन्द्रों में उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में किसी भी प्रकार से अनियमितता पाये जाने संबंधित उर्वरक विक्रेता के विरूध्द उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत कठोर एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts
April 8, 2026
April 7, 2026
April 6, 2026