Sachkaaina

Home / पुलिस / पखांजूर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशीली दवाइयों के काले कारोबार का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

पखांजूर पुलिस का बड़ा एक्शन: नशीली दवाइयों के काले कारोबार का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

प्रतिबंधित नशीली दवाइयों एवं टैबलेट की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी की मेडिकल दुकान सीज की गई। यह कार्रवाई पखांजूर पुलिस, मेडिकल टीम एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

👤 गिरफ्तार आरोपी :

प्रकाश बैरागी (36 वर्ष), निवासी ग्राम उजाला पीव्ही-02, थाना पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

थाना पखांजूर अपराध क्रमांक 30/2026, धारा 21(ठ) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

📦 दिनांक 02.02.2026 को पुलिस द्वारा आरोपी को हाई स्कूल खेल मैदान, छोटेकापसी क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित कंपनी की 19 स्ट्रिप में कुल 282 नशीली टैबलेट एवं बिक्री की रकम ₹1000 जब्त की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर कांकेर जेल भेजा गया।

इसके बाद दिनांक 04.02.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक राखेचा के निर्देश पर मेडिकल व राजस्व विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर आरोपी की मेडिकल दुकान को प्रशासन द्वारा सील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!