
जिला राजनांदगांव के थाना लालबाग अंतर्गत पुलिस चौकी सुकुलदेहन क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण से संबंधित गंभीर प्रकरण में राजनांदगांव पुलिस द्वारा प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई है।
दिनांक 08.01.2026 को प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई विस्तृत जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी डेविड चाको (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम धर्मपुर द्वारा अपने निवास स्थान पर प्रार्थना सभा/धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रलोभन एवं अन्य माध्यमों से धर्म परिवर्तन हेतु प्रेरित किया जा रहा था। साथ ही, बिना वैधानिक अनुमति के आश्रम संचालन एवं नाबालिग बच्चों को अपने पास रखने की जानकारी भी प्राप्त हुई।
जांच के प्रारंभिक चरण (पूर्व विवेचना) के दौरान आरोपी के पास से महत्वपूर्ण सामग्री प्राप्त हुई थी, जिनमें—
• लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
• सोलर चार्ज्ड प्रोजेक्टर
• धार्मिक एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें
• भविष्य में धर्मांतरण की रणनीति से संबंधित दस्तावेज
शामिल हैं, जिनसे संगठित गतिविधियों की पुष्टि होती है।
वर्तमान विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री भी जप्त की गई है—
• चर्च से संबंधित रजिस्टर एवं सदस्यता सूची
• PAUL application forms एवं training documents
• मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
• अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज/सामग्री
प्रकरण में विदेशी फंडिंग की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी के बैंक खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से प्राप्त की जा रही है तथा अन्य सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 एवं BNS की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 21.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड हेतु आवेदन किया गया है।
प्रकरण की विवेचना सतत जारी है तथा अन्य संभावित आरोपियों/सहयोगियों की संलिप्तता की भी गहन जांच की जा रही है।
Related Posts
August 4, 2026
July 10, 2026
July 4, 2026