आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद द्वारा “जन-आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पैदल मार्च” निकाल कर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुतला दहन भी किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री गुलशन साहू के नेतृत्व में दल्ली चौक से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में कार्यकर्ताओं ने हाथों में “33% आरक्षण बिल”, “कांग्रेस का हाथ महिलाओं के खिलाफ”, “नारी सम्मान”, “महिलाओं के हक पर सवाल, कांग्रेसियों की है पुरानी चाल” जैसे नारों की तख्तियां लेकर महिला सुरक्षा को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के अध्यक्ष श्री अमित चोपड़ा जी सहित शहर मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मोना टुवानी जी* सहित समस्त महिला मोर्चा की वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। भाजयुमो से महामंत्री श्री अनूप देशमुख, श्री हिमांशु साहू, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष श्री डोमेन्द्र देशमुख*, जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो श्री अभिन्न यादव* एवं भाजयुमो जिला प्राचार प्रसार प्रमुख जागेश्वर ढीमर भाजयुमो बालोद शहर अध्यक्ष राहुल सोनी, समस्त भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दिया।














