
बालोद, 13 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर वर्ष 2026 की हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षाएं 20 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालन का संपूर्ण दायित्व केंद्राध्यक्षों को सौंपा गया है। केंद्राध्यक्ष के दायित्व को निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों के तहत परीक्षा संचालन के लिए जिला पंचायत सभागार बालोद में बोर्ड परीक्षा केंद्राध्यक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत निर्देश प्रदान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने कहा कि केंद्र पर गोपनीय सामग्री के प्रति सजग रहे जरा सी असावधानी होने पर परीक्षा संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। परीक्षा संचालित करते समय प्रश्न पत्रों की गोपनीयता,नकल प्रकरण पर विशेष ध्यान रखें। पर्यवेक्षक जिम्मेदारी के साथ परीक्षा कार्य में शांति और अनुशासन के साथ परीक्षा व्यवस्था में सहयोग दें। उन्होंने परीक्षा की तैयारी एवं काउंसलिंग पर भी चर्चा की। स्त्रोत प्रशिक्षक समन्वय केंद्र प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने कहा कि केंद्राध्यक्ष अपनी उपस्थिति में पैकेट को सील कराएं। निर्देशों के अनुसार सभी प्रपत्र बंडल के अंदर रखे जाएं। प्रश्न पत्र वितरण केंद्र पर उपस्थिति पत्रक के आधार पर विषय वार संख्या अनिवार्य रूप से निकाल लिया जाए उसके बाद ही बीजक से मिलान करते हुए प्रश्न पत्रों के लिफाफे प्राप्त किया जाए। परीक्षा हेतु समस्त सामग्री की जांच एवं बैठक व्यवस्था परीक्षा से पूर्व तैयारी कर ली जाए। परीक्षा केंद्र में कोई पुस्तक, उपकरण, कैलकुलेटर, मोबाइल लाना पूर्णत वर्जित है।
Related Posts
August 14, 2026
August 13, 2026
August 12, 2026