Skip to main content

Sachkaaina

Home / वन विभाग / भालू गांव से दूर, वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं-डीएफओ अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में मरदेल-अमाडुला क्षेत्र में गश्त तेज, ग्रामीणों से कहा: डरने की जरूरत नहीं

भालू गांव से दूर, वन विभाग की 24 घंटे निगरानी, ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं-डीएफओ अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में मरदेल-अमाडुला क्षेत्र में गश्त तेज, ग्रामीणों से कहा: डरने की जरूरत नहीं

बालोद। डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत मरदेल के जंगल में छोड़े गए भालू की गतिविधियों को लेकर वन विभाग ने निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। डीएफओ अभिषेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में वन अमला लगातार जंगल क्षेत्र की मॉनिटरिंग और निरीक्षण कर रहा है। भालू के संभावित विचरण क्षेत्र में दिन के साथ रात में भी गश्त की जा रही है, ताकि उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनी रहे और ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी या खतरा न हो। वन विभाग की टीमें मरदेल, आमाडुला, जिलावाही, चिहरो, दीघवाड़ी और आसपास के जंगल क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वन भ्रमण कक्ष क्रमांक आरएफ-126 दीघवाड़ी परिसर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में कर्मचारियों को तैनात कर निगरानी की जा रही है। सहायक वृत्त कुवागोंदी और आमाडुला के कर्मचारियों द्वारा रात्रि गश्त की जा रही है। कुआगोंदी वनोपज जांच नाका सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी वन अमला सतर्क है। वही दईहान क्षेत्र में तो वन कर्मी स्कूली बच्चों के साथ आ जा रहे है। उन्हें किसी भी प्रकार के भय न हो इसलिए स्कूल के आने और जाने तक उनके साथ रह रहे है।

गांव से दूर जंगल की ओर बढ़ा भालू-

वन विभाग के अनुसार मरदेल जंगल में छोड़ा गया भालू अब गांव से करीब 15 से 17 किलोमीटर दूर जंगल की ओर जा चुका है। उसकी गतिविधियों पर विभाग लगातार नजर रख रहा है। विभागीय अमले की निगरानी के चलते भालू की लोकेशन और विचरण क्षेत्र पर नजर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता-

डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है और भालू की गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

रात में भी जंगल में गश्त-

भालू विचरण क्षेत्र में वन कर्मचारियों की रात्रि गश्त भी जारी है। मरदेल के साथ आमाडुला, जिलावाही, चिहरो और दीघवाड़ी क्षेत्र में वन अमला लगातार निरीक्षण कर रहा है। विभाग का फोकस भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ ग्रामीणों को सुरक्षित रखने पर है। वन विभाग की लगातार सक्रियता से संवेदनशील क्षेत्र में निगरानी का दायरा बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!