
मुरारगोटा में ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत बहना ग्राम संगठन द्वारा आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्रीमती नम्रता सिंह जी उपस्थित रहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत अभिनंदन के साथ हुआ।
अपने संबोधन में नम्रता सिंह जी ने कहा कि “बिहान” योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार, बचत एवं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार एवं समाज को सशक्त बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सीता देवी कोमरे (जनपद सदस्य मोहला), संगीता मिश्रा (अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा), पुरुषोत्तम मंडावी (ग्राम पटेल), देवकरण पटेल (वरिष्ठ नागरिक), रूपसिंह मंडावी (सामाजिक कार्यकर्ता), फूल बाई मरकाम (सक्रिय महिला), सविता टेकाम (पशु मित्र), संगीता बढ़ाई (वार्ड पंच) सहित बिहान समूह की समस्त बहनें एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभा के दौरान समस्त बिहान समूह की बहनों द्वारा महिला भवन निर्माण की मांग रखी गई, ताकि समूह की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध हो सके। मांग को स्वीकार करते हुए नम्रता सिंह जी ने महिला भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे उपस्थित महिलाओं में हर्ष का वातावरण देखा गया।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Related Posts
March 31, 2026
March 31, 2026
March 27, 2026