Sachkaaina

Home / राजनीति / विकास की ओर बढ़ते कदम: जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने 64 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन।

विकास की ओर बढ़ते कदम: जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने 64 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन।

मोहला-मानपुर।

जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने आज ग्राम बोरिया, सरोली एवं मुरारगोटा पंचायत के आश्रित ग्राम गुभियागढ़ में कुल ₹64 लाख की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।

ग्राम बोरिया में ₹20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण एवं ₹4 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम सरोली एवं मुरारगोटा में ₹20-20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आवागमन संबंधी सुविधाओं में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरोली स्थित देश माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर नम्रता सिंह ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा मंदिर तक पहुंच के लिए सीढ़ी निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सीढ़ी निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर में डोम शेड का निर्माण भी कराया जाएगा।

 नम्रता सिंह का व्यक्तित्व एवं कार्यशैली

नम्रता सिंह अपने सरल, सहज और जनसेवा के प्रति समर्पित स्वभाव के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखती हैं। वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सीधे सुनती हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए सक्रिय रहती हैं। उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है और वे हमेशा आमजन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करती हैं। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जनभागीदारी की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रेखा कोठारी सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

 नम्रता सिंह ने कहा कि जनसेवा एवं क्षेत्र के समग्र विकास हेतु वे निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!