Sachkaaina

Home / पुलिस / 5 किलो से अधिक गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल कांकेर पुलिस की कार्रवाई, बाइक और मोबाइल जब्त

5 किलो से अधिक गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल कांकेर पुलिस की कार्रवाई, बाइक और मोबाइल जब्त

कांकेर

सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक और विधि से संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 5 किलो 200 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 3.10 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, उजियारा अभियान के तहत 2 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवकोगेंरा मार्ग स्थित पुलिया के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 19 बीई 2016 में गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से घूम रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आर्यन श्रीवास्तव (22) निवासी आतुरगांव और एक विधि से संघर्षरत बालक बताया। तलाशी के दौरान आर्यन श्रीवास्तव के पास से 4 किलो 930 ग्राम गांजा, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2.96 लाख रुपये है। वहीं बालक के कब्जे से 270 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि गांजा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और इस नेटवर्क पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक डी.आर. साहू, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत श्याम सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!