बालोद, 14 जनवरी 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत धान की अवैध खरीदी बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने के अलावा धान खरीदी केन्द्रों से धान की समुचित उठाव हेतु भी समुचित उपाय सुनिश्चित किए जा रहे है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा थोक एवं फुटकर व्यापारियों के दुकानों एवं गोदामों के अलावा राईसमिलों की भी नियमित रूप से जाँच की जा रही है। इसके अंतर्गत आज एसडीएम गुरूर श्री आरके सोनकर एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा गुरूर विकासखण्ड के पुरूर स्थित खेम ट्रेडर्स राईस मिल में धान एवं चावल की उपलब्धता एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया।
एसडीएम गुरूर द्वारा किया गया राईस मिल का निरीक्षण पुरूर के राईस मिल में उपलब्ध धान एवं चावल का जाँच कर किया भौतिक सत्यापन













