Sachkaaina

Home / बालोद / (शैलेंद्र)मोनू ठाकुर पुनः बने गुरुर ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, साथियों ने दी बधाई

(शैलेंद्र)मोनू ठाकुर पुनः बने गुरुर ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, साथियों ने दी बधाई

संवादाता – संदीप साहू

गुरुर , 15 जनवरी 2026

(शैलेंद्र) मोनू ठाकुर को पुनः गुरुर ब्लॉक यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर किशोर और युवा साथियों ने मोनू ठाकुर को बधाई दी।

मोनू ठाकुर गुरुर ब्लॉक में युवा दिलों की धड़कन हैं और वे किसी परिचय का मोहताज नहीं है। गुरुर ब्लॉक में उनकी एक अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनकी लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें पुनः यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर किशोर ने कहा कि मोनू ठाकुर की नियुक्ति से गुरुर ब्लॉक में यूथ कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मोनू ठाकुर की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें पुनः यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

वही मोनू ठाकुर के युवा साथियों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि मोनू ठाकुर के नेतृत्व में गुरुर ब्लॉक में यूथ कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी और युवाओं के मुद्दों को उठाया जाएगा।

मोनू ठाकुर एक ऐसे युवा नेता हैं जो आज हर युवाओं के दिल में राज करते हैं। उनकी नियुक्ति से गुरुर ब्लॉक के युवाओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!