संवादाता,संदीप साहू
(गुरुर)
छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज परिक्षेत्र फागुन्दाह द्वारा शिरोमणी भक्त गुहा निषाद राज जयंती एवं सम्मान समारोह ग्राम- चिटौद (पुरूर) परिक्षेत्र- फागुन्दाह (गुरूर), जिला- बालोद (छ.ग.) में दिनांक 18 जनवरी 2026, रविवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति सुनीता संजय साहू जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरूर) और अध्यक्षता श्रीमति प्रमिला रामस्वरुप साहू (जनपद सदस्य) ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री तीरथ यादव जी (सरपंच ग्राम पंचायत चिटौद), श्री रमेश ठाकुर (उपसरपंच ग्रा. पं. चिटौद), श्री पुरूषोत्तम सिन्हा (अध्यक्ष ग्रामीण विकास समिति चिटौद) और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण केंवट समाज एवं समस्त ग्रामवासी चिटौद विनीत समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण परिक्षेत्र केंवट समाज फागुन्दाह (गुरूर) द्वारा किया गया था। इस अवसर पर समाज के लोगों को जागरूक करने और उनकी संस्कृति और परंपरा के प्रति जागरूक करने के लिए चर्चा की गई।













