Sachkaaina

Home / राज्य / नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा, शहर मंडल ने उत्सव के साथ जताया भरोसा

नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा, शहर मंडल ने उत्सव के साथ जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा आज भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के चयन पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटल चौक स्थित भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अटल चौक “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद”, “नरेन्द्र मोदी ज़िंदाबाद” एवं “नितिन नवीन ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी का इज़हार किया। महिला मोर्चा की बहनों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर हर्षोल्लास व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर श्री नितिन नबीन के सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने यशस्वी कार्यकाल की कामना कर बधाई दी है। और कहा कि मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि एक युवा नेता होने के नाते श्री नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएगा और पार्टी के आदर्शों को ऊँचाई प्रदान करेगा।


पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में पिछ‌ले विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।
पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने श्री नबीन को ऊर्जा से भरपूर चमत्कारिक प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि एक युवा नेता के तौर पर श्री नबीन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं, और आने वाला समय युवाओं का है। यह सब एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हो रहा है, इसलिए यह निश्चित रूप से पार्टी और भाजपा के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि श्री नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए नई ऊर्जा और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह विशेष गौरव का विषय है कि जिनके नेतृत्व में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव लड़े गए और विजय प्राप्त हुई, वही आज पार्टी के शीर्ष पद पर आसीन हुए हैं।

मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने नितिन नबीन जी की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्ति किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगी और छत्तीसगढ़ के लिए और गौर का विषय है कि जिनके नेतृत्व में हम लोगों ने विधानसभा लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता छत्तीसगढ़ के प्रभारी है और उनका बनना हम सब के लिए सुखद अवसर है।

तत्पश्चात शहर के प्रमुख मार्ग में रैली निकालकर लोगों को मिठाईयां खिलाई,
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी,भुनेश्वरी ठाकुर, निशा योगी, लोकेश श्रीवास्तव,कमल पनपालिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, हितेश्वरी कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर खान, पुष्पेंद्र तिवारी,कमलेश गौतम, अभिन्ना यादव, दीपक लोढ़ा, प्रीति देशमुख, सुनीता मनहर, आशा पटेल,सहित भाजपा के मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!