Sachkaaina

Home / बालोद / रोमांचक फाइनल मैच में भेड़ी की टीम ने बड़गांव को 5 रन से दी करारी मात,मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे लाल निवेंद्र सिंह टेकाम

रोमांचक फाइनल मैच में भेड़ी की टीम ने बड़गांव को 5 रन से दी करारी मात,मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे लाल निवेंद्र सिंह टेकाम

Oplus_16908288

डौंडीलोहारा बटेरा में रॉयल क्रिकेट क्लब बटेरा  के तत्वाधान में आयोजित  क्रिकेट मैच का अंतिम दिन रोमांच से भरा रहा जहां टीमों के शानदार खेल ने दर्शकों का खूब रोमांच किया। बटेरा के मैदान में रॉयल क्रिकेट क्लब बटेरा  के तत्वाधान में आयोजित  क्रिकेट मैच के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को  जीतने के लिए  जी तोड़ मेहनत की और इनाम को हासिल किया

फाइनल का मैच भेड़ी और बड़गांव की टीम के बीच खेला गया जहां बड़गांव की टीम ने  टॉस जीता और पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया और भेड़ी की टीम ने  पहले  बैटिंग करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 71 रनों का सम्मानजनक  स्कोर खड़ा किया इधर बड़गांव की  टीम शुरू से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आई और पवारप्ले में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन पावरप्ले के बाद भेड़ी की टीम ने कसी हुई गेंदबाजी की और सभी बॉलरों ने काफियाती ओवर डाले जिसके बाद मैच अंतिम ओवर तक पहुंचा

जहां बड़गांव की टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 10  रनों की जरूरत थी लेकिन भेड़ी की कसी हुई गेंदबाजी ने मैच को अंतिम गेंद तक पहुंचा दिया जहां बड़गांव की टीम को  जीत हासिल करने के लिए 5 रनों की जरूरत थी लेकिन अंतिम गेंद भेड़ी की झोली में गई और भेड़ी ने  इस रोमांचक मैच को अपने नाम किया ।

पुरस्कार समारोह में मुख्यातिथि के रूप में नगर पंचायत डौंडीलोहारा अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम पहुंचे और जीत हासिल करने वाले टीमों को पुरस्कार वितरण किया

Oplus_16908288है

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि हार जीत खेल का हिस्सा है हारने वाले के कभी निराश नहीं होना चाहिए और जितने वाले टीम को अधिक प्रसन्न नहीं होना चाहिए और अपने खेल को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!