पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री बोनीफॉस एक्का पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा था
मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 30.01.2026 कोे मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बी-जामगांव में एक महिला अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु अपने घर में रखे हुए हैं। कि सूचना तस्दीक हेतु ग्राम बी जामगांव धनेश्वरी शर्मा के घर जाकर पुछताछ करने पर अपना नाम धनेश्वरी शर्मा पति अमित शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बी जामगांव थाना व जिला बालोद का रहने वाली बताई, जिनसे तलाशी लेने की सहमति प्राप्त होने पर आरोपियां धनेश्वरी शर्मा के घर बाड़ी बाथरूम के सामने खाट निवाड़ के अंदर एवं बाथरूम के पीछे जगह से तीन कैरी थैला मिला पहला कैरी थैला के अंदर पांच सफेद चीप पैकेट पालीथिन के अंदर गांजा, दो कैरी थैला के अंदर हरे रंग का झिल्ली के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला, आरोपियां से पुछताछ करने पर उक्त गांजा को घर में बिक्री हेतु रखना बताई, आरोपियां के कब्जे से मिले गांजा का तौल करने पर कुल गांजा का वजन 607 ग्राम कीमती 27,500 रू होना पाया गया, आरोपियां से मिले गांजा एवं बिक्री रकम 1,000 रू को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियां के विरूध्द थाना बालोद में अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। आरोपियां को विधिवत दिनांक 30/01/2026 के 15,25 बजे गिरफतार कर दिनांक 31.01.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की रेड कार्यवाही में थाना बालोद के सउनि गौकरण भंडारी, म.प्र.आर. 131 नर्मदा कोठारी, आरक्षक 339 संजय सोनी, आरक्षक 514 मनीष राजपुत, आरक्षक 457 भुपेश साहू, म.आर. 15 लक्ष्मी पटेल, म.आर. 430 ममता ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
नाम आरोपीयांः- धनेश्वरी शर्मा पति अमित शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बी जामगांव थाना व जिला बालोद













