Sachkaaina

Home / बीजेपी / “विकसित भारत की मजबूत नींव: केंद्रीय बजट 2026-27 पर बालोद भाजपा नेताओं ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार”

“विकसित भारत की मजबूत नींव: केंद्रीय बजट 2026-27 पर बालोद भाजपा नेताओं ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार”

बालोद जिले के नेताओं ने जिला मुख्यालय के कलाकेन्द्र में बालोद मंडल और जुंगेरा मंडल के संयुक्त रूप से केंद्रीय बजट का अभिभाषण का प्रस्तुतीकरण का सिधा प्रसारण सुना केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 के भाषण का श्रवण किया पश्चात भाजपा नेताओं ने बजट पर प्रतिक्रिया दि यह ऐतिहासिक बजट ‘कर्तव्य भवन’ में तैयार किया गया पहला बजट है, जो विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बजट को जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला, विकासोन्मुख और जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन, कृषि एवं ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को गति देगा

मेडिकल कॉरपोरेशन प्रदेश अध्यक्ष दीपक मास्क ने बजट को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए कहा कि इससे आधारभूत संरचना मजबूत होगी और विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7 प्रतिशत की दर से प्रगति कर रही है और यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त कदम है। नदियों में जल मार्ग को सुगम यातायात के रूप में उपयोग कर ट्रांसपोर्टिंग में होने वाले व्यय को कम कर महंगाई पर लगाम लगाने की योजना महत्वपूर्ण साबित होगा

जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बजट को “अवसरों का राजमार्ग” बताते हुए कहा कि भारत केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में रिफॉर्म्स को नई गति दी गई है और सनराइज सेक्टर, रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स, हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-स्पीड रेल और डेटा सेंटर हब जैसे क्षेत्रों पर विशेष बल दिया गया है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्णकांत पवार ने इसे “युवा शक्ति बजट” बताते हुए कहा कि ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन, खेलो इंडिया मिशन और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी ठाकुर , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर मोना टुवानी ने कहा की महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण तथा डेयरी एवं कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन देने जैसे प्रावधान समाज के व्यापक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने के साथ ही फिस्कल डेफिसिट कम करने और हाई कैपेक्स के माध्यम से उच्च विकास दर सुनिश्चित करने वाला संतुलित बजट है।

पुर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने बजट को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग को सशक्त करने और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर आयकर नहीं लगने का प्रावधान, वेतनभोगियों के लिए मानक कटौती की सीमा 75 हजार रुपये करना तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती सीमा बढ़ाकर 1 लाख रुपये करना स्वागतयोग्य निर्णय है।

 

पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने लिथियम आयरन बैटरी सहित 12 महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त किए जाने से ईवी और इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते होंगे। राज्यों को बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 1.5 लाख करोड़ रुपये का 50 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त ऋण जारी रखना भी दूरगामी निर्णय है।

प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा छत्तीसगढ़ एक खनिज संपन्न और जनजातीय बहुल राज्य है, इसलिए केंद्र सरकार का विशेष ध्यान राज्य की कनेक्टिविटी, जनजातीय कल्याण और औद्योगिक विकास पर केंद्रित है, जिससे प्रदेश को नई विकास संभावनाएँ प्राप्त होंगी

पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ने कहा केंद्रीय बजट 2026-27 समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!