Sachkaaina

Home / मोहाल / मोहला में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह रहे मुख्य अतिथि

मोहला में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह रहे मुख्य अतिथि

अहिरवार समाज द्वारा संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन मोहला में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, समरसता और मानवता का संदेश दिया उन्होंने भेदभाव रहित समाज की कल्पना की और अपने विचारों व कर्मों से सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई, संत रविदास जी के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

नम्रता सिंह ने अहिरवार समाज द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं तथा संतों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, संगठन और सेवा भाव को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में मनु राम मालेकर जिला अध्यक्ष अहिरवार समाज,भाजपा जिला महामंत्री श्री अनिल गुप्ता, ग्राम पंचायत मोहला के सरपंच श्री गजेंद्र पुरामें, श्री योगेंद्र सिगने, श्री मिर्जा नूर बेग सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम के दौरान समाज के वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके उपदेशों और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में समाजजनों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!