Sachkaaina

Home / राज्य / छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: मात्र 10 माह में बनाए 5 लाख PM आवास, देश में सबसे तेज

छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: मात्र 10 माह में बनाए 5 लाख PM आवास, देश में सबसे तेज

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘सुशासन’ और ‘मोदी की गारंटी’ को जमीन पर उतारते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में मात्र 10 माह 4 दिन की रिकॉर्ड अवधि में 5,00,000 से अधिक पक्के मकानों का निर्माण पूरा कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है।

देश में सबसे तेज़ आवास निर्माण का रिकॉर्ड

​आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में औसतन प्रतिदिन 1,600 से अधिक आवासों का निर्माण किया गया है। मानसून की चुनौतियों के बावजूद प्रशासन और लाभार्थियों की सक्रियता ने इस लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने में मदद की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह सिर्फ मकान नहीं, बल्कि गरीबों का सम्मान है। हमारी सरकार हर गरीब के सिर पर पक्की छत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

जिलेवार प्रदर्शन: बिलासपुर और महासमुंद रहे आगे
​राज्य के विभिन्न जिलों ने इस लक्ष्य को हासिल करने में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा दिखाई। मुख्य रूप से निम्नलिखित जिलों ने अग्रणी भूमिका निभाई:
​बिलासपुर: 29,235 आवास
​महासमुंद: 27,224 आवास
​बलरामपुर: 27,012 आवास
​कोरबा: 26,839 आवास
​रायगढ़: 26,707 आवास

​महिला सशक्तिकरण और रोजगार को मिला बढ़ावा
​उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि यह योजना केवल निर्माण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति दी है।
​लखपति दीदी: निर्माण सामग्री की आपूर्ति और प्रबंधन से जुड़ी 8,000 से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर उभरी हैं।
​कौशल विकास: योजना के तहत 6,000 से अधिक हितग्राहियों को राजमिस्त्री (Mason) का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे उन्हें स्थायी रोजगार मिला है।

कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला आया काम

​गौरतलब है कि विष्णुदेव साय सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। पिछली सरकार के समय रुके हुए कार्यों को गति देने और नए लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का परिणाम आज इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड के रूप में सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!