जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रखर चिंतक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल स्वरूप प्रदान करते हुए देश को “एकात्म मानववाद” का दर्शन दिया। वे समावेशी विचारधारा के समर्थक थे और एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत का सपना देखते थे। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी की कल्पना थी कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। आज सरकार की अनेक योजनाएँ उनके इसी मार्गदर्शन पर आधारित हैं।
समर्पण दिवस के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” के भाव के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर नेताओं के समर्पण और संघर्ष का परिणाम है। दीनदयाल जी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनका एकात्म मानववाद समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की प्रेरणा देता है। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा है।

निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि समर्पण दिवस हमें उस महामानव के जीवन और संघर्ष से सीखने का अवसर देता है, जिनका सपना अखंड भारत और विश्वगुरु भारत का था। आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी साख निरंतर मजबूत कर रहा है।
प्रातः 7 बजे कला केंद्र पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय के सिद्धांत को मूर्त रूप देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, उपाध्यक्ष टीनेश्वर बघेल, पवन सोनबरसा, कांति सोनेश्वरी, प्रवक्ता जितेंद्र साहू, मंत्री प्रेम साहू, निशा योगी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, मनोहर नाहटा, गुलशन साहू, तोरण साहू, विवेक वैष्णव, आनंद शर्मा, रामेश्वर साहू, विनोद जैन, रविप्रकाश पांडेय, अकबर तिगाला, दानमल जैन, ताराचंद सांखला, संतोष कौशिक, पार्षद शेखर यादव, गोकुल ठाकुर, सुनीता मनहर, आशा पटेल, गोमती रात्रे, पुष्पा साहू, महेश पाठक, संजय साहू, सौरभ जैन, समीर खान, प्राची ललवानी, श्वेता परिहार,समर्थ लखानी, बंटी बाफना, कमल बजाज, आशु कौशिक, कमलेश गौतम, लक्ष्मी साहू,प्रितिबाला साहू, छवि सार्वा, प्रतिमा यादव,जनक चंद्राकर, टिकेंद्र साहू, संतोष साहू, देवेंद्र पटेल, बिल्ला मनहर, ईश्वर साहू, धनंजय साहू, अश्वनी साहू, मनीष माधवानी, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










