Skip to main content

Sachkaaina

Home / बालोद / स्वAWAKE के प्रथम दिवस में 1000 से ज्यादा बालोद वासी हुए शामिल –

स्वAWAKE के प्रथम दिवस में 1000 से ज्यादा बालोद वासी हुए शामिल –

बालोद, 18 फरवरी 2026 ; गुरु प्रेस योग एंड वैलनेस टीम व ज़िला प्रशासन बालोद के सहयोग से संचालित जुंबा एवं योग के अद्भुत मिश्रण का कार्यक्रम “स्व AWAKE” का उद्घाटन दिवस काफी उत्साहवर्धक रहा। प्रथम दिवस में ही करीब 1000 बालोद वासियो ने एक साथ योग कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। प्रातः 5:00 बजे से टीम गुरु ग्रेस योगा एंड वैलनेस महादेव भवन के योगाभ्यास स्थल पर पहुंच कर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। लगभग 6:00 बजे तक योग स्थल पर 800 से अधिक लोगों की उपस्थिति “प्रवेश-पास” के माध्यम से हो चुकी थी जो कुछ समय पश्चात 1000 तक पहुंच गई।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर महोदय श्री चंद्रकांत कौशिक जी की उपस्थिति हुई एवं योग प्रशिक्षक श्री धीरज शर्मा द्वारा जुंबा डांसिंग अभ्यास से कार्यक्रम का शुभारंभ‌ किया गया। मंच पर टीम गुरु ग्रेस योगा एंड वैलनेस स्टूडियो के नियमित योगाभ्यासी श्री दिनेश कुमार साहू, रंजीता उपाध्याय, चांदनी साहू व गंजीर सर ने डेमो दिया। प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवान, पत्रकार वर्ग, गणमान्य नागरिक एवं व्यवसायी वर्ग सहित स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं का योग के प्रति लगाव एवं उत्साह देखने लायक था। प्रशिक्षक धीरज शर्मा के साथ डांसिंग बीट वाली धुनों पर जुंबा डांसिंग में लोगों ने जमकर पसीना बहाया एवं योग अभ्यास के लिए शरीर को तैयार किया। तत्पश्चात सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास हेतु योग स्थल पर योगी, योगिनी, बाल योगी, बोल योगिनी, अतिथि एवं पत्रकारों हेतु पृथक पृथक श्रेणियां बेरीकेटिंग के द्वारा निर्धारित की गई थी। करीब डेढ़ घंटा चले इस योग अभ्यास के पश्चात आयुष विभाग की ओर से पौष्टिक स्वल्पाहार अंकुरित अनाज एवं स्वास्थ्य वर्धक काढ़ा की व्यवस्था सभी के लिए की गई थी । कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विभिन्न श्रेणियां में लकी ड्रा के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें बेस्ट ड्रेस अप एवं बेस्ट परफॉर्मेंस महिला व पुरुष वर्गों में प्रदान किया गया। अतिथि उद्बोधन में अपर कलेक्टर महोदय श्री कौशिक जी ने योग के महत्व को बताते हुए बालोद शहर में बेहतरीन योगाभ्यास कार्यक्रम “स्व-अवेक” आयोजन के लिए गुरु ग्रेस योगा एंड वैलनेस टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रथम दिवस के योगाभ्यास की समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों ने आयोजक टीम को हृदय से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम आयोजन में सहभागिता निभा रहे जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी, पंजाब नेशनल बैंक, एस आर लैब एवं बालोद टाइम्स को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम संचालक श्री धीरज शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय “स्व अनेक” कार्यक्रम का कल 19 फरवरी को द्वितीय दिवस होगा जिसमें जुंबा डांसिंग, प्राणायाम के पश्चात योगाभ्यास का कार्यक्रम महादेव भवन बालोद के प्रांगण में किया जाएगा जिसमें “स्व विवेक से जागृत स्व AWAKE” के मूल मंत्र के साथ और अधिक संख्या में प्रतिभागियों के आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!