
बालोद। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के शहर अध्यक्ष राहुल सोनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहमति के पश्चात की गई हैं।
वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन
इन नियुक्तियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा के मार्गदर्शन में अंतिम रूप दिया गया। साथ ही, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गुलशन साहू और मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा की अनुशंसा पर मुहर लगाई गई।
”संगठन को मिलेगी नई मजबूती”
इसमें विशेष रूप से महामंत्री कमल बजाज,तुसार मिनपाल, उपाध्यक्ष का दायित्व एवन साहू,मनीष माधवानी,यश जैन,गौतम बजाज,मंत्री का दायित्व मे मनीष शर्मा,अमित बिसाई, लक्की चौधरी, पुष्कर देशमुख़ को मिला,कोसाअध्यक्ष का दायित्व समकित जैन एवं सह कोसाअध्यक्ष वैभव राकेचा को मिला ।भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी ने सभी को बधाई देते हुए कहा की निश्चित ही सभी अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे और भारतीय जनता पार्टी के संघठन को मजबूत कर पार्टी के विचार धारा के अनुरूप काम करेंगे
घोषणा के उपरांत मंडल अध्यक्ष राहुल सोनी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा:
”हमारी यह नई टीम पूरी निष्ठा के साथ संगठन के सिद्धांतों पर चलेगी। मुझे विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।”
Related Posts
September 10, 2026
September 5, 2026
September 3, 2026