
मोहला-ब्लॉक के ग्राम ढारणी में ग्रामवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इससे ग्रामवासियों को बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और गांवों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्राम ढारणी के लोगों को एक सुसज्जित स्थान मिलेगा, जहां सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना और अधिक मजबूत होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर ग्राम के सरपंच कृपा राम, प्रवीण उइके, धनेश यादव सहित ग्राम के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने सामुदायिक भवन के शीघ्र निर्माण एवं गांव के निरंतर विकास की कामना की।
Related Posts
September 5, 2026
September 3, 2026
September 2, 2026