बालोद:
तहसील निषाद समाज द्वारा सामाजिक भवन में टीन शेड निर्माण हेतु राशि की मांग को प्राथमिकता से पूर्ण किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया है। आदरणीय राकेश यादव (भैया) जी के विशेष प्रयासों से समाज को 20 लाख रुपये की निर्माण राशि स्वीकृत हुई है, जिसके लिए समस्त सामाजिक पदाधिकारियों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता साझा करते हुए जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने कहा कि राकेश यादव जी का मार्गदर्शन और सहयोग सदैव समाज के उत्थान के लिए प्रेरणादायी रहा है। इस राशि से सामाजिक भवन की अधोसंरचना में सुधार होगा, जिसका लाभ पूरे समाज को मिलेगा।
आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
-
श्री राजेन्द्र निषाद जी (जिला अध्यक्ष)
-
श्री रविन्द्र निषाद जी (तहसील अध्यक्ष)
-
श्री कमल निषाद जी
-
श्री खिलावन निषाद जी
-
श्री संतानू निषाद जी
-
श्री कमलेश निषाद जी














