उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को उत्तर कोरिया ने एक साथ करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। यह मिसाइल परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका मिलकर अपना वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘फ्रीडम शील्ड’ (Freedom Shield) कर रहे हैं
प्रमुख बातें:
-
कहाँ से हुआ हमला: दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) के अनुसार, ये मिसाइलें उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास सुनन इलाके से दागी गईं।
-
मिसाइलों की मारक क्षमता: इन मिसाइलों ने समुद्र में गिरने से पहले लगभग 350 किलोमीटर की दूरी तय की। जापान के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ये मिसाइलें उनके विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर गिरी हैं।
-
तीसरा बड़ा परीक्षण: इस साल उत्तर कोरिया का यह तीसरा बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण है।









