
खड़गांव ठाकुरटोला
क्षेत्र के ग्राम खड़गांव ठाकुरटोला में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा कोठारी जी द्वारा ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित पेयजल समस्या के समाधान हेतु बोर खनन कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य के शुभारंभ से ग्रामवासियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखा गया। लंबे समय से स्वच्छ एवं सुगम पेयजल सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सार्थक कदम साबित होगी।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रेखा कोठारी जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में जनता का सहयोग और विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम में रमिला धुर्वे सरपंच खड़गांव, हरिराम धुर्वे उपसरपंच खड़गांव, अलेंद्र त्रिपाठी, देवप्रसाद सलामे, परमेश्वर सेन, घनश्याम कड़ियांम, फकीर शाह नेताम, लक्की गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, रेखा मेश्राम, नीलिमा जैन, निर्भय साहू, प्रबल कुंजाम सरपंच ढोंढरी, पुरण हिड़को सरपंच मिचगांव, राम दास परचापी, देवलाल टेकाम, मनराखन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ग्रामवासियों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
Related Posts
July 31, 2026
July 29, 2026
July 28, 2026