Sachkaaina

Home / मोहाल / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार — जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की अनुशंसा पर 7 स्कूल भवनों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार — जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की अनुशंसा पर 7 स्कूल भवनों को मिली स्वीकृति

मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह की अनुशंसा पर मोहला-मानपुर ब्लॉक के कुल 7 शासकीय स्कूल भवनों के निर्माण के लिए 81 लाख 80 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत कार्यों में मोहला ब्लॉक के 4 ग्राम एवं मानपुर ब्लॉक के 3 ग्राम शामिल हैं। इन नए स्कूल भवनों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों के बच्चों को सुरक्षित, सुसज्जित एवं अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई में गुणवत्ता आएगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने इस स्वीकृति के लिए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सतत प्रयासों का सीधा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक पहुंच रहा है, जिससे शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।

नम्रता सिंह ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है और शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी बच्चा पीछे न रहे, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा और उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा।

 

इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। यह पहल निश्चित रूप से मोहला-मानपुर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!