छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय, रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रायपुर जिले में पदस्थ 15 निरीक्षकों का तबादला प्रदेश के विभिन्न जिलों और इकाइयों में किया गया है।
पुलिस स्थापना बोर्ड और पुलिस मुख्यालय (PHQ), अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार यह सूची जारी की गई है। इस फेरबदल में रायपुर जिले के कई अनुभवी निरीक्षकों को बिलासपुर, धमतरी, बालोद और रायगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची: किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी?
1.संजीव कुमार मिश्रा – रायपुर से अअवि पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
2.श्रीमती मल्लिका बनर्जी – रायपुर से अअवि पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
3.अवध राम साहू – रायपुर से जिला धमतरी
4.अविनाश सिंह – रायपुर से जिला बालोद
5.यशवंत प्रताप सिंह – रायपुर से जिला बिलासपुर
6.शील आदित्य कुमार – रायपुर से जिला रायगढ़
7.शैलेन्द्र कुमार ठाकुर – रायपुर से जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
8.नरेन्द्र कुमार मिश्रा – रायपुर से जिला सूरजपुर
9.भुनेश्वर साहू – रायपुर से अअवि पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
10.कमलेश देवांगन – रायपुर से जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
11.मुकेश शर्मा – रायपुर से अअवि पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
12.जितेन्द्र ऐसैया – रायपुर से अअवि पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
13.सुशीलचन्द्र कर्ष – रायपुर से जिला बलरामपुर
14.वासुदेव परगनिहा – रायपुर से जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
15.सिद्धेश्वर प्रताप सिंह – रायपुर से जिला गरियाबंद
तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन सभी निरीक्षकों को रायपुर जिले से तत्काल कार्यमुक्त कर दिया गया है, ताकि वे अपनी नई पदस्थापना वाले जिलों में जल्द से जल्द कार्यभार संभाल सकें।
माना जा रहा है कि चुनावी साल या प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर यह रूटीन लेकिन महत्वपूर्ण तबादला सूची जारी की गई है। नवा रायपुर स्थित ‘अअवि पुलिस मुख्यालय’ में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जिससे मुख्यालय की कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद है।