Skip to main content

Sachkaaina

Home / बालोद / बालोद नगर पालिका की LED स्ट्रीट लाइट खरीदी पर सवाल न ISI मार्क, न BIS लाइसेंस, न वारंटी का स्पष्ट उल्लेख कांग्रेस नेता साजन पटेल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

बालोद नगर पालिका की LED स्ट्रीट लाइट खरीदी पर सवाल न ISI मार्क, न BIS लाइसेंस, न वारंटी का स्पष्ट उल्लेख कांग्रेस नेता साजन पटेल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

बालोद नगर पालिका प्रशासन द्वारा विभिन्न श्रोतों से जनता को मूलभूत सुविधा देने के नाम पर खरीदी गई LED स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस नेता साजन पटेल ने गंभीर सवाल खड़े करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है

प्राप्त जानकारी और मौके पर उपलब्ध लाइट के डिब्बे के अवलोकन से यह बात भी सामने आया है कि ‘LENS LED Street Light 24 Watt’ नामक इस लाइट के पैकेट पर कहीं भी ISI मार्क, ISO प्रमाणन, BIS लाइसेंस नंबर, निर्माता कंपनी का पूरा पता, वारंटी अवधि और तकनीकी स्पेसिफिकेशन स्पष्ट रूप से अंकित नहीं है।

कांग्रेस नेता साजन पटेल ने कहा कि नगर पालिका जैसे सार्वजनिक संस्थान द्वारा जनता के टैक्स के पैसे से की जाने वाली खरीदी में ISI / ISO / BIS मानकों वाली सामग्री का होना अनिवार्य है। इसके अभाव में यह संदेह पैदा होता है कि क्या यह सामग्री बिना किसी मानक जांच के, निम्न स्तरीय और बिना ब्रांड की खरीदी गई है?

 

मानकों की अनदेखी क्यों?

जब शासन के नियमों में स्पष्ट है कि विद्युत सामग्री ISI / BIS मानक वाली ही खरीदी जाए, तो फिर बिना मार्क वाली लाइट कैसे खरीदी गई? इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने टेंडर शर्तों का पालन क्यों नहीं किया?

जनता के पैसे का दुरुपयोग का संदेह:

पालिका द्वारा खरीदी गई सामग्री जनता को मूलभूत सुविधा दिलाने के लिए है। यदि निम्न स्तर की लाइटें ऊंचे दाम पर खरीदी गई हैं, तो यह सीधे-सीधे जनता के पैसे के दुरुपयोग का मामला बनता है। इन लाइटों की वास्तविक बाजार कीमत और पालिका द्वारा भुगतान की गई कीमत की जांच होनी चाहिए।

गुणवत्ता और सुरक्षा पर खतरा:

बिना मानक वाली LED लाइटें कुछ ही महीनों में खराब हो जाती हैं, कम रोशनी देती हैं और शॉर्ट सर्किट / आग लगने का खतरा भी पैदा करती हैं। इससे नगर की सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

 इस संपूर्ण खरीदी की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए।खरीदी से संबंधित टेंडर प्रक्रिया, कोटेशन, बिल, भुगतान पत्रक और स्टॉक रजिस्टर को सार्वजनिक किया जाए। जांच होने तक इस कंपनी की लाइटों का आगे वितरण / इंस्टालेशन रोका जाए यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है, तो दोषी अधिकारियों, ठेकेदार / सप्लायर के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए और राशि की वसूली की जाए।

 नगरीय प्रशासन विभाग से शहर की जनता मांग करती हैं कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच दल गठित करें। नगर पालिका प्रशासन को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

जनता के पैसे की बर्बादी और निम्न स्तर की सामग्री की खरीदी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!