Sachkaaina

Home / बालोद / गुरु ग्रेस योगा स्टूडियो का 10 दिवसीय समर कैंप संपन्न: संस्कार, सेहत और मस्ती का अनूठा संगम

गुरु ग्रेस योगा स्टूडियो का 10 दिवसीय समर कैंप संपन्न: संस्कार, सेहत और मस्ती का अनूठा संगम

बालोद शहर में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बच्चों की लिए एक विशेष समर कैंप 2026 का आयोजन किया गया। यह 10 दिवसीय आयोजन गुरु ग्रेस योगा एंड वैलनेस स्टूडियो की टीम द्वारा आयोजित किया गया। यह कैंप विशेष रूप 7 से 13 वर्ष के बच्चों के लिए किया गया जिसमें 60 बच्चों ने भाग लिया। इसमें बच्चों के शारीरिक व मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए सूर्यनमस्कार, योग, प्राणायाम व ध्यान सिखाया गया। नित्य हनुमान चालीसा, भोजन मंत्र का पाठ सिखाया गया। बच्चों को पृथ्वी तत्त्व तथा जलतत्व से जोड़ने के लिए बालोद स्थित पर्यावरण पार्क में मड बाथ व रैन डांस का आयोजन किया गया। बच्चों के भीतर सनातन धर्म तथा आध्यात्मिक चेतना के विकास के लिए विशेष रूप से योग ज्ञान हवन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने हवन में बैठकर आहुति प्रदान की, तथा आरती पूजन किया।

उसी कड़ी में बच्चों के भीतर कलात्मकता को जगाने नृत्य कला सिखाई गई तथा ड्राइंग व आर्ट एंड क्राफ्ट सिखाया गया। प्रतिदिन बच्चों को अलग अलग गेम्स भी खेलाए गए। सभी गतिविधियों में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के अंतिम दिन पेरेंट्स मीटिंग रखी गई, जिसमें सभी पेरेंट्स को इस शिविर में सिखाई गई गतिविधियों को निरंतर घर पर कराने तथा बच्चों को आगे कैसे संस्कार दे तथा बेहतर दीनचर्या दे, इसकी जानकारी प्रदान की गई। सभी पेरेंट्स समर कैंप की गतिविधियों तथा बच्चों में आए बदलाव से अत्यंत हर्षित हुए तथा सभी पेरेंट्स ने आयोजन समिति से आगे भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही। इस कैंप का संचालन अंतरराष्ट्रीय योग अनुदेशक धीरज शर्मा द्वारा कराया गया। जिसमें विशेष रूप से भावना टावरी, रंजीता उपाध्याय, गुरप्रीत कत्याल, वर्षा अरोरा, चांदनी साहू, डॉ चेतना महेश्वर, मंजू मालपानी, सीमा जामवंते का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!