Sachkaaina

Home / राज्य / बालोद जिला में बोर खनन के लिए फर्जी जुगाड़ : एसडीएम कार्यालय से जारी लेटर फर्जी, एसडीएम ने थाना प्रभारी को लिखा पत्र

बालोद जिला में बोर खनन के लिए फर्जी जुगाड़ : एसडीएम कार्यालय से जारी लेटर फर्जी, एसडीएम ने थाना प्रभारी को लिखा पत्र

बालोद।

बालोद जिले के गुण्डरदेही से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर है। सरकारी सिस्टम में सेंधमारी और धोखाधड़ी का यह मामला काफी गंभीर नजर आ रहा है।

बोर खनन (नलकूप खुदाई) की अनुमति प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया। जालसाज ने गुण्डरदेही एसडीएम (SDM) प्रतिमा ठाकरे के नाम से एक फर्जी लेटर तैयार किया। इतना ही नहीं, उस पत्र में शासकीय कार्यालय की फर्जी सील (मुहर) और फर्जी हस्ताक्षर का भी उपयोग किया गया।

जैसे ही यह फर्जी दस्तावेज एसडीएम कार्यालय की नजर में आया, विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने इसे सीधे तौर पर शासन के साथ धोखाधड़ी माना है। एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से दोषियों के खिलाफ एफ़आईआर (FIR) दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!