
बालोद।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुई यह घटना अत्यंत दुखद है। जहां बालोद नगर के मस्जिदपारा, जमात खाना परिसर में नयापारा वार्ड क्रमांक-3 निवासी कृपा राम साहू (47 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे की बताई जा रही है। जब कृपाराम साफ सफाई करने के बाद हाथ धोने के लिए वॉश एरिया में गया हुआ था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। जब दोपहर 12:00 बजे के आसपास खेल रहे थे उस दौरान लाश को देखा तब सभी को घटना की जानकारी हुई।
पुलिस और इलेक्ट्रिशियन की जांच में यह पाया गया कि घटनास्थल पर बिजली के तार असुरक्षित और अव्यवस्थित तरीके से बिछे हुए थे। टीन शेड के ऊपर से गुजर रहा एक सर्विस वायर टीन से टकराने के कारण कट गया था, जिससे विद्युत प्रवाह पूरे टीन शेड, लोहे के एंगल और खंभे में फैल गया। वाश एरिया में हाथ धोने के दौरान कृपा राम साहू इसी करंट की चपेट में आ गए।
पुलिस ने घटना की पुष्टि के लिए मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
Related Posts
May 22, 2026
May 1, 2026
April 26, 2026