Sachkaaina

Home / राज्य / जमही टोल प्लाजा के पास मिली सड़ी गली लाश, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान, आप जानते हैं तो पुलिस को दें सूचना

जमही टोल प्लाजा के पास मिली सड़ी गली लाश, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान, आप जानते हैं तो पुलिस को दें सूचना

बालोद।

बालोद जिले के दल्ली राजहरा क्षेत्र में यह दुखद घटना सामने आई है। जमही टोल प्लाजा के सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। शव काफी सड़ी-गली अवस्था में है, जिसके आधार पर इसे 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों और राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद, पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है। शव को फिलहाल बीएसपी (BSP) अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। अभी तक शव की शिनाख्त (पहचान) नहीं हो पाई है।

बहरहाल पुलिस ने लाश को सुरक्षित रखकर मृतक की पतासाजी में जुट गया है। ताकि मृतक ने किस वजह से खुदकुशी की है उसका कारण स्पष्ट हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!