बालोद।
बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे में 16 साल के किशोर की जान चली गई। घटना बेलौदी गांव की है।
बटरेल गांव का रहने वाला मिथलेश साहू (16 वर्ष) बाइक से कहीं जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। ट्रक का पहिया सीधे मिथलेश के सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही गुण्डरदेही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बाइक अनियंत्रित होना हादसे का कारण माना जा रहा है।
मिथलेश की मौत से बटरेल गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बेलौदी मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
May 1, 2026
May 1, 2026
May 1, 2026