डौंडीलोहारा (बालोद): छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बालोद जिले के नगर पंचायत डौंडीलोहारा को एक बड़ी सौगात दी है। विभाग द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक-11 में गोंडवाना समाज की गौरव, अद्वितीय वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभागीय संचालनालय ने इस कार्य के लिए आधिकारिक मंजूरी पत्र जारी कर दिया है।
वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी प्रतिमा
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवर लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा:









