Sachkaaina

Home / रायपुर / सहकारिता आयुक्त महादेव कांवरे ने नागरिक सहकारी बैंकों को आधुनिक सुविधाओं जैसे इंटरनेट बैंकिंग सुविधा ग्राहको को उपलब्ध कराने निर्देश दिए

सहकारिता आयुक्त महादेव कांवरे ने नागरिक सहकारी बैंकों को आधुनिक सुविधाओं जैसे इंटरनेट बैंकिंग सुविधा ग्राहको को उपलब्ध कराने निर्देश दिए

रायपुर, 19 मई 2026: छत्तीसगढ़ के शहरी नागरिक सहकारी बैंकों के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के इन बैंकों को अब आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे ग्राहकों को इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़, श्री महादेव कावरे ने प्रदेश के सभी शहरी सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक में इस संबंध में कड़े निर्देश दिए हैं।

​बैठक में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नवाचारात्मक पहलों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और बैंकिंग सेवाओं के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया गया।

​इन 12 नागरिक सहकारी बैंकों की हुई समीक्षा

​बैठक में प्रदेश के कुल 12 प्रमुख शहरी नागरिक सहकारी बैंकों के कामकाज की समीक्षा की गई, जिनमें शामिल हैं:

​व्यावसायिक सहकारी बैंक पं. लि., रायपुर

​नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर

​लक्ष्मी नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर

​दी रायपुर अर्बन मर्केंटाइल को-ऑप बैंक, रायपुर

​नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, दुर्ग

​भिलाई नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, भिलाई

​प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, भिलाई

​बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, बिलासपुर

​नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, रायगढ़

​महिला नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, महासमुंद

​रेणुका नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, अंबिकापुर

​नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, जगदलपुर

​आधुनिक सेवाओं और ‘अम्ब्रेला आर्गेनाईजेशन’ से जुड़ने के निर्देश

​सहकारिता आयुक्त श्री महादेव कावरे ने बैंकों से अपेक्षा की है कि वे सहकारिता मंत्रालय की मंशा के अनुरूप अपनी सेवाओं का संवर्धन करें। इसके लिए बैंकों को निम्नलिखित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं:

​डिजिटल बैंकिंग: ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) जैसी आधुनिक सेवाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं।

​अम्ब्रेला आर्गेनाईजेशन से जुड़ाव: तकनीकी सहायता, वित्तीय सेवाओं के विस्तार और बेहतर बैंकिंग समाधान के लिए बैंकों को केंद्रीय ‘अम्ब्रेला आर्गेनाईजेशन’ से जुड़ने को कहा गया है, ताकि सदस्यों के हितों का संवर्धन हो सके।

​विशेषज्ञ ने बताए अम्ब्रेला आर्गेनाईजेशन के लाभ

​बैठक में नई दिल्ली से आए अम्ब्रेला आर्गेनाईजेशन के अधिकारी श्री सुमीत हंस भी उपस्थित थे। उन्होंने बैंकों को इस संगठन से जुड़ने पर होने वाले फायदों और मिलने वाली तकनीकी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे इस पहल से छोटे सहकारी बैंक भी बड़े कमर्शियल बैंकों की तरह आधुनिक तकनीक अपना सकते हैं।

​समय सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी:

आयुक्त सहकारिता श्री कावरे ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी 12 बैंकों के प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि बैठक में तय की गई समय सीमा (Time Limit) के भीतर ही सभी आधुनिक तकनीक और सुविधाओं को लागू करने की कार्यवाही पूरी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!