मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम गुभियागढ़ की होनहार छात्रा कु. निशा कोमरे, पिता श्री धरमा राम, ने सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा) में सफलता प्राप्त कर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में प्रवेश हासिल कर पूरे जिले एवं वनांचल क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह आज छात्रा के निवास पहुँचीं। उन्होंने कु. निशा कोमरे एवं उनके परिजनों से आत्मीय भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उनकी इस सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।










