बालोद। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी प्रशांत (वाला) बोकडे ने बालोद जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) IPS गंगाराम चौहान से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए एसपी को जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने ज्ञापन सौंपा
सौजन्य मुलाकात के साथ ही प्रशांत बोकडे ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी गंगाराम चौहान को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बालोद जिले में संचालित विभिन्न अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की मांग की। बोकडे ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि जिले में शांति व सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए अवैध कारोबार और असामाजिक तत्वों पर त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी साजन पटेल एवं शादाब खान भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Related Posts
August 4, 2026
August 4, 2026
August 4, 2026